परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के सभी पीडीएस दुकानदारों द्वारा अभी भी खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इससे उपभोक्ताओं में काफी परेशानियां उत्पन्न हो चुकी है। जबकि पीडीएस दुकानदारों को क्षेत्र में खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित किया गया था। बावजूद 9 अप्रैल तक कोई भी पीडीएस दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इसके साथ साथ बराबर दुकान भी सभी बंद पाई जा रही हैं। इसके पहले बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह द्वारा कहा गया है कि यह वितरण सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाना है। राशन के अलावा फ्री यूनिट के अनुसार खाद्यान्न का वितरण करने को कहा था। जिसमें वितरण को ले प्रखण्ड स्तर पर टीम का निर्माण भी किया गया है। टीम में बीडीओ, सीओ, व सीडीपीओ के नेतृत्व में सभी पंचायतों में वितरण सुनिश्चित करवाई जाएगी। इस संदर्भ में एमओ राकेश रंजन ने बताया कि अभी तक पीडीएस दुकानदारों ने खाद्यान्न का उठाव नही किया है। शीघ्र खाद्यान्न का उठाव कर वितरण करने का निर्देश दिया गया है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…