Gopalganj News in Hindi

सीवान जिले से गोपालगंज की तरफ आने वाले पथों को मीरगंज और उचकागांव थाना क्षेत्रों में किया गया सील

छाप मोड़ और लंगड़ा पुल पर बनाया गया ड्रॉप गेट

सीवान जिले में गुरुवार के दिन 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई कार्रवाई

परवेज अख्तर/ गोपालगंज:- गोपालगंज जिले के सीमावर्ती सीवान जिले में गुरुवार के दिन कोरोना वायरस के 12 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन के द्वारा सिवान जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को सीवान जिले के तरफ जाने वाले सभी पदों को सील करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिसके बाद उचकागांव और मीरगंज थाना प्रशासन के द्वारा सिवान जिले की तरफ जाने वाले सभी पथों को सील कर दिया गया है। इस दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र में मात्र 2 जगहों पर आपातकालीन स्थिति के लिए ड्रॉप गेट बनाया गया है। जहां पर 24 घंटे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। जहां पूरी तरीके से जांच पड़ताल करने के बाद ही प्रशासन द्वारा आपातकालीन स्थिति में ही किसी भी व्यक्ति को सिवान के तरफ से जिले में प्रवेश करने या जिले से बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी। इस संबंध में उचकागांव के अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान कृष्ण कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के महैचा बाजार से सिवान जिले के बड़हरिया की तरफ जाने वाले पथ को बदरजीमी पुल पर पूरी तरीके से सील कर दिया गया है। वहीं मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्रों के सिवान जिले से सटे सभी मुख्य, ब्रांच और नहर से होकर गुजरने वाले सड़कों को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के पश्चिमी सीमा में सिवान जिले के मैरवा और नौतन बाजार की तरफ से बड़कागांव की तरफ आने वाले मुख्य पथ, नहर से होकर गुजरने वाले पथ और ब्रांच रूट को सुरवानिया गांव, सिवान जिले के मैरवा से एकडंगा बाजार होते जिले में आने वाले पथ को जिले के सीमा पर स्थित एकडंगा गांव में मुख्य पथ और ब्रांच रूट, सिवान जिले से मीरगंज थाना क्षेत्र के पूरब और दक्षिण के तरफ से जिले में प्रवेश करने वाले पथ को मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव के पास स्थित बजरंग बाजार में पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जबकि सिवान से मीरगंज की तरफ आने वाले मुख्य पथ के छाप मोड़ और मीरगंज शहर से मिल रोड होते हुए बदरजिमी की तरफ जाने वाले लंगड़ा पुल पर ड्रॉप गेट बनाया गया है। जहां 24 घंटे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं आपातकालीन स्थिति में ही पूरी जांच पड़ताल के पश्चात ही किसी भी व्यक्ति को जिले में प्रवेश या जिले से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024