परवेज अख्तर/सिवान:- श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में आदर ढाला के समीप श्री हनुमान मंदिर परिसर में जरुरतमंदों को भोजन अभियान के 36 वें दिन सोमवार की रात भी पॉकेटबंद भोजन का वितरण किया गया। भोजन में पूड़ी- सब्जी के साथ बुनिया भी दिया गया। सीवान स्टेशन पर कोटा से ट्रेन आने की वजह से यहां पर पॉकेटबंद भोजन लेने वाले गरीबों को सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए हनुमान मंदिर के पास ही बुलाया गया। उन्हे भी वहीं पर पॉकेटबंद भोजन दिया गया।
लॉक डाउन की वजह से गरीबो के बीच भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए ऐसे लोगों को 6 अप्रैल से ही भोजन कराया जा रहा है। साथ ही फल व बिस्कूट का भी वितरण किया जाता है। इस मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित, समाजसेवी विकास कुमार सिंह जीशु, डॉ. केपी सिंह, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महासचिव अरविंद कुमार पांडेय, गौतम दुबे, राजीव रंजन राजू, प्रदीप कुमार रोज, प्रकाक्षा राय, जमाले फारुक, मुश्ताक आलम, संतोष सिंह, जेपी यादव, दीपक सोनी, अभिषेक सोलंकी, प्रशांत कुमार, अभिषेक आर्यन, गोल्डेन पांडेय, बिपिन सिंह, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…