Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के उचकागांव में सौ बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के जलालदी टोला सतकोटवा मुख्य पथ पर बगीचे के समीप पुलिस द्वारा पीछा कर एक बाइक पर बैग में भरकर सौ बोतल शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। वैसे मौका पाकर एक धंधेबाज भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि अपर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार और पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि एक धंधेबाज जलालदी टोला के तरफ से दो धंधेबाज बाइक पर बैग में भरकर शराब ले जा रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा एक बाइक पर बीच में बैग रखकर जा रहे बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया गया। परंतु पुलिस को देखकर बाइक चालक बाइक लेकर तेजी से भागने लगे। जैसे ही बाइक सवार जलालदी टोला सतकोठवा गांव के बीच बगीचे के पास पहुंचे। बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक लेकर जमीन पर गिर पड़े।जिसके बाद पुलिस द्वारा बाइक चालक को एक बैग में भरे शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान मौका पाकर दूसरा धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस द्वारा बैग की जांच करने पर बैग में रखे 200 मिलीलीटर के 45 बोतल देसी, 180 मिली लीटर के 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए धंधेबाज की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के भाट पोईया गांव निवासी शशि मिश्रा के रूप में किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026