परवेज अख्तर/सीवान : जिले के भगवानपुर हाट पुरानी बाजार में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चलती बाइक से एक युवक कूद गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जबतक लोग वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवक भाग निकले। इसके बाद सड़क पर गिरे युवक को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. पंकज कुमार के देख रेख में उसका इलाज किया गया। देर रात में यह चर्चा शुरू हो गई कि उक्त युवक को अपहरण कर्ता उसे अपहरण कर बाइक से हथियार के बल पर ले जा रहे थे, कि भगवानपुर पुरानी बाजार में लोगों को देख उक्त युवक ने बाइक से छलांग लगा दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि जख्मी युवक अंतरजिला शराब धंधेबाज है, जिसकी पहचान लकड़ी नबगंज ओपी क्षेत्र के डमछो गांव के अजय राय के रूप में की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…