परवेज अख्तर/सीवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ गांव के समीप एनएच 101 पर रविवार को एक बालू लदे ट्रक को रोकर पुलिस की गश्त पार्टी द्वारा उसके चालक व खलासी से अवैध वसूली व पिटाई का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 101 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और खलासी की रिहाई व दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घंटों सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। ट्रक चालक के पक्ष में कई वाहन चालकों ने भी सड़क के बीचोबीच अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और जाम में सहयोग करने लगे। सूचना पर पहुंचे सीओ योगेश दास, डीआई महावीर मांझी, मुखिया हरेश सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, अनिल सिंह ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखे जाने का आश्वासन दिया इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम को हटाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…