Categories: पटना

विदेशी मेम को भा गया बिहार का लाल, सात समुन्दर पार से आकर रचायी शादी

पटना: कहते हैं रिश्ते स्वर्ग में बनते हैं. दूरी चाहे जितनी हो, सात समंदर पार भी ये रिश्ते बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा बिहार के बक्सर में देखने को मिला, जहां बिहारी दूल्हे और विदेशी दुल्हन की शादी जिले में चर्चा का विषय बन गई है. जहां प्यार में सरहदों के बंधन को दरकिनार कर बक्सर निवासी एक युवक ने ऑस्ट्रेलियाई युवती से शादी कर ली. शादी भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि पूरे भारतीय रस्मों रिवाज और धूमधाम से।

खास बात यह है कि इस शादी में वर और वधु दोनों पक्षों के लोगों की रजामंदी भी है और दोनों परिवार काफी खुश भी हैं. जयप्रकाश ने 2019 से 2021 तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई की. वह एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित हैं. पढ़ाई के दौरान ही जयप्रकाश को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली इस विक्टोरिया से प्यार हुआ. उसके पिता स्टीवन टॉकेट एवं माता अमेंडा टॉकेट भी अपनी बेटी विक्टोरिया के साथ इटाढ़ी के कुकुढा आए हैं. इन्होंने हिंदू रीति रिवाज से अपनी बेटी विक्टोरिया की शादी कुकुढा के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह के बड़े पुत्र जयप्रकाश यादव से कराई।

विक्टोरिया के साथ बिहार के बक्सर में पहुंचे विदेशी परिवार को बिहारी संस्कृति खूब पसंद आया. 20 अप्रैल को जब शहर के निजी मैरेज हाल में दोनो शादी के बंधन में बंध गए, तो दुल्हन के माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस शादी समारोह को देखने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

जयप्रकाश की दुल्हनियां विक्टोरिया अपने शहर में बतौर शिक्षिका कार्यरत हैं. अपने पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटी विक्टोरिया की पसंद पर उनके माता-पिता को भी नाज है. बेटी का कन्यादान करने की रस्म निभाने के बाद जब उनके माता-पिता से उनके दामाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की पसंद पर नाज है. उन्होंने बिहारी संस्कृति को भी काफी समृद्ध संस्कृति बताया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024