Categories: जिला

घर में चोरी मामले में आज फोरेंसिक टीम करेगी जांच

परवेज अख्तर/सिवान : महादेवा ओपी क्षेत्र के मालवीय नगर नई बस्ती स्थित एक बंद मकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले में फोरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया है। बुधवार को टीम जांच करेगी। इसके पूर्व मकान मालिक के लिखित आवेदन पर लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति की चोरी का मामला अज्ञात चोरों पर पुलिस ने दर्ज किया है। मामले मकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़ लगभग ढाई लाख की चोरी की है। घर में चार थान गहना, कपड़ा, टीबी सहित नगद पांच हजार की चोरी की है। महादेवा ओपी को आवेदन दे दिया गया है। ओपी प्रभारी ने बुधवार को फोरेंसिक टीम से जांच करने की बात कही है और जब तक जांच पूरी ना हो जाए घर में बिखरे सामानों को इधर उधर करने से मना किया है। बता दें कि घर के सभी सदस्य बाहर थे जिसका फायदा चोरों ने उठा कर इस घटना को अंजाम दिया। विजय कुमार प्रसाद कटिहार में कृषि विभाग में कार्यरत हैं। विजय कुमार प्रसाद 14 फरवरी को कटिहार चले गए थे, जबकि घर के बाकि सदस्य घरभोज में शामिल होने कोलकाता गए हुए हैं। जिस कारण घर में ताला बंद था। घर बंद देख कर चोरों ने रविवार की देर चोरी को अंजाम दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026