परवेज अख्तर/सिवान : जंक्शन पर खड़ी 12521 राप्ती सागर एक्सप्रेस से मंगलवार की सुबह चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर को आरपीएफ के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए चोर के पास से चोरी के दो मोबाइल को बरामद किया गया है। चोर को पूछताछ के बाद जीआरपी को सौंप दिया गया। गिरफ्तार महराजगंज थाना क्षेत्र मोहन बाजार निवासी हरिहर महतो है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि जंक्शन पर बुधवार की सुबह जैसे ही राप्ती सागर एक्सप्रेस आई तो एक व्यक्ति ट्रेन के अप साइड से कूदकर भागने लगा जिसे शक के आधार पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल धनंजय यादव व विकास कुमार ने दौड़कर पकड़ा लिया पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मेरा नाम हरिहर महतो है और ट्रेनों में यात्रियों का सामानों की चोरी करता है। इसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किया गया। वहीं मामला दर्ज कर इसे जीआरपी को सौंपा दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…