Siwan News

वन विभाग के चालक की बक्सर में सड़क दुर्घटना में मौत

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के झझंवा निवासी वन विभाग के चालक देवेंद्र महतो की मौत बक्सर में सड़क दुर्घटना में हो गई।  घटना के संबंध मे बताया जाता हैं कि दारौंदा थाना क्षेत्र के झझंवा निवासी मैनेजर महतो के पुत्र देवेंद्र महतो उर्फ मुन्ना महतो वन विभाग में गाड़ी चलाते थे। ग्रामीणों का कहना था कि पदाधिकारियों के किसी काम से एक दिन पूर्व बक्सर गए थे। वहीं बक्सर से आने के दौरान बक्सर टाउन में ही सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।  वे तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी, पांच बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीत्कार से पूरे गांव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन शव आने की इंतजार कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना शनिवार की रात की है।  पोस्टमार्टम के बाद यहां शव आएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024