परवेज अख़्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के नवादा लक्ष्मी के मठ स्थित एक कुएं सें रविवार की शाम महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान गांव के अशोक मांझी की पत्नी बसंती देवी के तौर पर हुई है। मामले में मृतका के भाई के बयान पर ससुराल पक्ष के चार लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका जीविका दीदी सदस्य थी। मामले में ओपी प्रभारी रवींद्र पाल ने बताया कि मृतका के भाई ने अपने आवेदन में लिखा है कि बसंती से उनका संपर्क आठ मई से ही नहीं हो रहा था। उसकी शादी 2002 में की गई थी। शादी के बाद से अशोक मांझी का आए दिन विवाद होते रहता था। शादी के 16 वर्ष बाद भी बसंती को कोई बच्चा नहीं था। इसको लेकर अक्सर अशोक मेरी बहन से मारपीट करता था। वहीं आठ मई के बाद जब ससुराल में संपर्क किया गया तो किसी ने कुछ नहीं बताया। प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपित सभी घर छोड़कर फरार हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…