रोहतास: जिले में विभाग की टीम पर हमले किया गया। दरअसल, पत्थर माफियाओं के द्वारा वन विभाग की टीम पर जबरदस्त हमला किया। इस हमले में 4 वनकर्मी घायल होने की सूचना है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह मामला जिले के जिला मुख्यालय सासाराम के मुफस्सिल थाना के कंचनपुर की है. दरअसल, पत्थरों के अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम पर पत्थर माफियाओं द्वारा हमला कर दिया गया। इस दौरान पत्थर माफियाओं ने मौके पर खूब उत्पात मचाया। वन विभाग की टीम की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इस घटना में 4 लोगों को चोटें आई है. जिनमें पंकज कुमार गुप्ता, उत्तम कुमार, अशोक कुमार ड्राइवर तथा धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. बता दें कि, रोहतास में पत्थर खनन पर रोक लगा दी गई है. लेकिन बावजूद इसके पत्थर माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से पत्थर का खनन करते हैं. जिसके लेकर टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी. फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. साथ ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…