परवेज़ अख्तर/सिवान:
जागरुकता और विभागीय सख्ती के बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए अब किसानों की जागरुकता पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही इन्हें फसल अवशेष प्रबंधन के फायदे भी बताए जाएंगे। जिले के किसानों को जागरूक करने के लिए जिन विभागों को जवाबदेही सौंपी गई है इनमें कृषि विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शामिल हैं।
डीएम समेत 13 सदस्यों के अंतर विभागीय कार्य समूह का गठन
जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि जिले में फसलों के अवशेष यानी पराली को खेतों में जलाने से रोकने तथा जागरुकता के लिए डीएम की अध्यक्षता में 13 सदस्यों की अंतर विभागीय कार्य समूह का गठन किया गया है। इसमें डीएम को अध्यक्ष और जिला कृषि पदाधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं सदस्यों के रूप में जिला वन पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (प्रभारी आपदा), जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक तथा आत्मा के परियोजना निदेशक समेत 13 पदाधिकारी शामिल है। इसमें सभी विभागों को फसलों का अवशेष जलाने से रोकने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन विभागों को दी गई है जिम्मेदारी
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…