नौतन में साइड नहीं देने पर कार सवार लोगों ने मार-पीट कर पैर तोडा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रौली में गाड़ी को साइड नहीं देने पर मार-पीट कर पैर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर खास मिश्रौली गांव निवासी स्वर्गीय गामा यादव के पुत्र योगेंद्र यादव ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने के मांग की है. उसने बताया कि उसका भाई उपेंद्र यादव गांव से प्रतापपुर जा रहा था. तभी पीछे से मारुति कार के चालक द्वारा लगातार हॉर्न बजाकर साइड की मांगी जा रही थी. सड़क के किनारे मानव-मल होने के कारण साइड देने में देरी हो गई, जिससे गुस्साए कार सवार चार लोगों ने कार के स्टेपनी में लगे सरिये से युवक पर हमला कर उसका पैर तोड़ दिया.

वहीं बीच बचाव करने आए एक दूसरे युवक के ऊपर भी हमला कर उसका भी दायां पैर तौर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को घेर लिया. तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दिया. कुछ ही देर में उत्तर प्रदेश एवं नौतन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दवा इलाज कराने की बात कह समझौता करवा दिया. इसके बाद घायल युवकों को इलाज के लिए ले जाया गया. जिसे लेकर युवक ने चार लोगों के विरूद्ध थाने मे लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026