परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर गांव में एक पति ने अपने ही पत्नी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जानलेवा हमला कर दिया. पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाई. पीड़िता धरनी छापर गांव निवासी देवानंद राय की पत्नी सुशीला देवी बतायी है. उसने अपने पति को आरोपित करते थाने में आवेदन दिया है. अपने दिये गये आवेदन में कहा है कि मेरी शादी धरनी छापर गांव के राधकिशुन के पुत्र देवानंद राय से 12 वर्ष पूर्व हुआ था.
तभी से दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर हमेशा पताड़ित करते है. बुधवार की अहले सुबह मेरे पति फरसा से मेरे सिर पर वार कर दिया. जिससे मेरा सिर फट गया और खून से लथपथ हो गयी.किसी तरह वहा से अपनी जान बचाकर भागी नही तो वह मौत के घाट उतार देता. मारपीट की यह दूसरी घटना है .लोक लाज को लेकर वह थाना नहीं जा रही थी. परंतु रोज-रोज की प्रताड़ना से अजीज होकर वह थाने पहुंच अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस पीड़िता का आवेदन लेकर मामले को जांच पड़ताल में जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…