Categories: Tarwara Hindi News

तरवारा थाना के पूर्व एएसआई की हार्ट अटैक से हुई मौत

प्रथम दृष्टया के चिकित्सकीय रिपोर्ट में डॉक्टर ने की पुष्टि

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर (तरवारा) थाने के पूर्व में पदस्थापित एएसआई राजकिशोर प्रसाद की बुधवार की देर रात हार्ड अटैक से मौत हो गयी। फिलहाल एएसआई जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित चौधरीपट्टी गांव के दलित बस्ती में एक जर्जर मकान में किराए लेकर रहते थे। गुरुवार की अलसुबह स्थानीय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सूचना पर उनके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। बाद में घटना की सूचना उनके परिजनों को दी।

यहां बताते चले कि पुलिस कप्तान श्री अभिनव कुमार ने उन्हेंं अपनेे ड्यूूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें बीते महीने लाइन हाजिर कर दिया था। निलंबन टूटने के पश्चात पुनः पुलिस कप्तान श्री कुमार आदेश पर एएसआई राजकिशोर प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एएसआई फिलहाल जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के चौधरी पट्टी गांव में एक किराए के मकान में रहते थे। उधर सिवान सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमाार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक व अंदरूनी बीमारी की बातें सामने आ रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026