खौफनाक बीवी : पति बोला- न किया करो दूसरे युवक से फोनपर बात, पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

गोपालगंज: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हरवंश पट्टी गांव में अपनी सुसराल गए उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ी गांव निवासी एक युवक का आपसी झगड़ा होने के बाद पत्नी ने ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। इस घटना के बाद गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराय गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन युवक को यूपी से गोपालगंज ले आए। अब युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी के किसी और युवक से फोनपर बात करने को लेकर पति का विवाद हुआ था, इसी को लेकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया।

चार महीने पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव निवासी गोविंद मांझी की शादी चार माह पूर्व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान क्षेत्र के हरवंश पट्टी गांव में निवासी एक युवती से हुई थी। विवाह के बाद ससुराल आने पर युवक की पत्नी किसी युवक से फोन पर अक्सर बात किया करती थी। जिसकी जानकारी होने पर गोविंद मांझी ने अपनी पत्नी के दूसरे युवक से बात करने का विरोध शुरू कर दिया।

बात करने से मना करने पर हुआ झगड़ा

पति ने पत्नी को फोनपर दूसरे युवक से बात करने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच पति से नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। बुधवार की शाम गोविंद मांझी अपनी पत्नी से मिलने अपनी ससुराल पहुंचा। रात में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। झगड़ा करने के बाद गोविंद मांझी सो गया। इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। युवक के चीखने-चिल्लाने पर ससुराल के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी होने पर युवक के स्वजन उसे गोपालगंज ले आए और सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026