मैरवा में पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: बभनौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी दिलीप सिंह की मंगलवार की शाम को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सीमावर्ती यूपी के बड़गांव पंचायत में हुई। 48 साल के दिलीप सिंह यूपी के सुंदरपार के रास्ते बुलेट से देर शाम आठ बजे के करीब अपने घर लौट रहे थे। उनके सिर में गोली लगी है। दिलीप सिंह ने घटना स्थल पर हीं दम तोड़ दिया था। सड़क पर बेसुध पड़े होने की सूचना मिलने पर उनके परिचित मौके पर पहुंच गये। रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में दुर्घटना समझ कर लोग दिलीप सिंह के शव को घर लेकर आ गये। बाद में, सिर में गोली लगने पर पुलिस को सूचना दी गयी।

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा गया। गोली लगने की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दिलीप सिंह शाम को किसी काम से शाम को छह बजे के करीब यूपी के लिए निकले थे। रात आठ बजे के करीब सड़क पर बुलेट लेकर गिरने की सूचना किसी ने उनके मित्र को दी। कुछ लोग मौके पर कार लेकर पहुंच गये। दिलीप सिंह खून से लथ पथ सड़क किनारे पड़ा हुए थे। घायल समझकर अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक के मृत घोषित करने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा – तफरी मच गयी। घटना को लेकर बुधवार की शाम को मृतक के बेटे अमन सिंह ने अज्ञात लोगों को आरोपित कर मैरवा थाने में आवदेन दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि गोली मारकर हत्या किये जाने का आवदेन मिला है। हत्या के आरोप को लेकर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सिर में निशान पिस्टल के गोली के होने की चर्चा

दिलीप सिंह के सिर में गहरे निशान को लेकर पिस्टल से गोली मारे जाने की आशंका जतायी जा रही है। हालाकिं , मौके से कोई खाली कारतूस नहीं मिला है। पुलिस को पोस्टमार्टम के रिपोर्ट का इंतजार है। गोली चलने को लेकर घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूक्षताछ हो सकती है। पुलिस वारदात के बाद क्षेत्र के कई सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

पंचायत के चर्चित चेहरे में शुमार थे दिलीप सिंह

बभनौली पंचायत के साथ आस पास के गांव में दिलिप सिंह का प्रभाव था। वह क्षेत्र में अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में रहते थे। इस साल पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। हाल के दिनों में एक सताधारी पार्टी से जुड़ने की बात बतायी जा रही है।

बेटी की शादी की तैयारी घर में चल रही थी

दिलीप सिंह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे। बेटी का रिश्ता तय होने को लेकर घर में खुशी का माहौल था। लगभग तीन साल पूर्व बेटे की शादी की थी। दिलीप सिंह विदेश से आने के बाद गांव में खेती का काम देख रहे थे। बेटा भी बाहर कमाने लगा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024