महराजगंज

28 साल बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री का सपना अधूरा

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत के पटेढ़ी के रहने वाले थे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा। वे तो अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन गांव में अस्पताल बनाने का उनका सपना 28 साल बाद भी अधूरा है। महापुरुषों की जयंती या पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना हम नहीं भूलते। उनके पदचिन्हों पर चलने व उनके सपनों को पूरा करने को ले भाषण देना हमारी परंपरा है। भले ही उन महापुरुषों का सपना पूरा हो या नहीं पर उनकी कीर्ति भी खंडहर में तब्दील हो रही है। हमारी इन्हीं कारगुजारियों के चलते महामाया बाबू का सपना आज भी अधूरा है। शिक्षा व स्वास्थ्य को ले महामाया बाबू ने अपने गांव व क्षेत्र के विकास के लिए सपना देखा था। उन्हीं सपनों को पूरा करने को लेकर उन्होंने गांव में अपनी भूमि पर स्कूल की स्थापना कराई। जहां आज पहली से लेकर इंटर तक की शिक्षा उपलब्ध है। ग्रामीणों के अनुसार हॉस्पीटल के लिए भी उन्होंने कुछ शर्तों के साथ जमीन दी। अस्सी के दशक में उस जमीन पर 18 बेड का अस्पताल बनना शुरू हुआ। इसी बीच महामाया बाबू का निधन हो गया। इसके बाद अस्पताल बनने का काम अधर में लटक गया, जो आज इतने दिन बाद भी नहीं बन पाया है। गांव में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा की बात करें तो एक टेटनस की सुई भी उपलब्ध नहीं है।

जीवनकाल में ही अस्पताल के लिए दी थी जमीन

पंचायत की आबादी करीब 18 हजार के आसपास है। लेकिन स्वास्थ्य सुविधा नगण्य है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए या तो प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय का रूख करना पड़ता है। मुखिया उमेश कुमार शाही, अधिवक्ता पीपी रंजन द्विवेदी, सोनल द्विवेदी, रामाशंकर शाही, प्रभु शाही, मनोज द्विवेदी, जगमोहन राम, मैनेजर ठाकुर, सुग्रीव यादव, करीमन बाबा, राजेन्द्र लाल, सतीश शाही, विद्या साह, विश्वनाथ राम ने बताया कि महामाया बाबू जुझारू नेता के रूप में जाने जाते थे। महामाया बाबू ने अपने जीवनकाल में अस्पताल के लिए जमीन दान दी थी। इसके बाद अस्पताल बनना शुरू हुआ। इसी बीच वे दुनिया से चले गए। फिर क्या अस्पताल का निर्माण सरकारी उपेक्षा का शिकार हो गया। अस्पताल बनने से पहले ही ध्वस्त हो गया। 28 साल पहले निर्माणधीन अस्पताल भवन पूरा होने की बात कौन कहे, अधूरा भवन भी अब खंडहर में तब्दील हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026