Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नैनपुरा में गैस सिलेंडर फटने से संपत्ति राख

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के नैनपुरा गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से एक रेलवे कर्मचारी के घर का कपड़ा, बर्तन, खाने पीने का सामान व एक लाख नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति राख हो गयी। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। बताया जाता है कि गांव के गौतम राय के घर की महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में शोर मच गया। आनन फानन में घर के सभी सदस्य घर खाली कर बाहर निकल गए। शोर शराबा के बाद आसपास के लोग इकठ्ठा होकर मामले को समझ पाते इससे पहले ही सिलेंडर फट गया और घर में भयानक आग लग गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक एक लाख रुपया नगदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति जल गई। गृहस्वामी गौतम राय ने थाने में लिखित शिकायत के साथ ही सीओ को भी आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026