रईस खान के काफिले पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करने के मामले में पूर्व मुखिया साबिर मियां व तबरेज आलम को मिली जमानत, अन्य आरोपित जेल के सलाखों में है बंद

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
पूर्व विधान पार्षद प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर हत्या करने की नीयत से अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करने के मामले में जेल में बंद पूर्व मुखिया साबिर मियां और महुवल गांव निवासी तबरेज आलम को उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त हो गई है।जमानत मिलने के पश्चात निचली अदालत में प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात साबिर मियां मंडल कारा से रिहा हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हुसैनगंज थाना कांड संख्या 92/22 जो रईस खान के लिखित तहरीर पर दर्ज हुई थी।दर्ज प्राथमिकी में यह उल्लेख किया गया था कि विधान पार्षद चुनाव के समापन के बाद जब मैं सिवान से अपने गांव लौट रहा था तो रास्ते में हरिहांस गांव के पास मेरे काफिले पर अंधाधुंध हमलावरों द्वारा गोली चलाई गई थी।

इसमें एक राहगीर की गोली लगने से मौत भी हो गई थी,जबकि उनके कई समर्थक सदीद तौर पर जख्मी हो गए थे।साबिर मियां और तबरेज आलम इस मामले में नामजद आरोपित थे।दोनों को पुलिस ने तकनीकी सेल के आधार पर गिरफ्तार किया था।निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका रद होने के पश्चात साबिर मियां व तबरेज आलम ने उच्च न्यायालय में जमानत हेतु याचिका दायर किए थे।जहां उच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के आधार पर साबिर मियां और तबरेज मियां को जमानत प्रदान कर न्यायिक मामले में सकारात्मक सहयोग का निर्देश जारी किया है।

यहां बताते चलें कि रईस खान पर अत्याधुनिक हथियारों से जान मारने की नियत से हुई फायरिंग की घटना के बाद सिवान की राजनीतिक गलियारों में भूचाल सा मच गया था।इस दौरान पक्ष एवं विपक्ष का कटाक्ष भी अपने उरूज पर था।पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दर्ज कांड के कई आरोपियों को तकनीकी सेल के आधार पर गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी थी।रईस खान पर हुई अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग का मामला अभी पुलिस अनुसंधान अंतर्गत है।पुलिस अनुसंधान अंतर्गत यह मामला होने के कारण अभी तक दर्ज कांड के सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल नहीं किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026