परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लाल मंदिर से आरंभ होकर हसनपुरा बड़ी बाजार होते हुए सिवान-सिसवन मुख्य पथ होते हुए, थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय, अरंडा मदरसा गौसिया, अरंडा ब्रह्मस्थान, काली स्थान चौक होते हुए अरंडा स्थित शिवाला घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया।
तत्पश्चात कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां आचार्य वरुण मिश्र व उनके सहयोगी विकास कुमार पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दो दिवसीय महायज्ञ आरंभ हुआ। कलश यात्रा में 1100 कन्याएं व महिलाएं शामिल हुई थी। इस मौके पर जय श्रीराम, जय हनुमान के गगन भेदी नारे के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि महेश गुप्ता, कुणाल शर्मा, बलिराम शर्मा, रवि कुमार, प्रमोद जायसवाल, आत्मा प्रसाद समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…