Barharia Siwan News

बिना अनुमति यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रदर्शन करना पड़ा महंगा

परवेज़ अख्तर/​बड़हरिया (सिवान) :- सदर एसडीओ के बिना अनुमति के कांग्रेस नेता रिजवान अहमद को जुलूस निकलना महंगा पड़ गया। एसडीओ अमन समीर ने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद पर बिना अनुमति के जुलूस निकलने को लेकर स्थानीय प्रशासन को जांच का आदेश दिया है। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि एसडीओ के आदेश के बिना जुलूस निकलना या प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है। एसडीओ अमन समीर के निर्देश पर कांग्रेस नेता रिजवान अहमद पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। खबर प्रेषण तक मामला बड़हरिया थाना में दर्ज नहीं हुआ था। विदित हो कि 19 जुलाई को कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ने बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग की जर्जरता को लेकर सत्यनारायण मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक अर्धनग्न होकर जुलूस और जन आक्रोश मार्च निकाला था। वहीं कांग्रेस नेता रिजवान अहमद का कहना है कि स्थानीय जदयू विधायक के इशारे पर मुझे फ़ंसाने की साजिश रची जा रही है। मैंने 13 जुलाई को ही जुलूस के लिए एसडीओ के कार्यालय में आवेदन दिया था। मेरा जुलूस 19 जुलाई को 11 बजे दिन में समाप्त हो गया, जबकि एसडीओ द्वारा जुलूस की अनुमति नहीं देने का पत्र साढ़े ग्यारह बजे प्राप्त हुई।

कहते हैं अधिकारी

स्थानीय प्रशासन सहित थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए गए हैं। बिना अनुमति के जुलूस कैसे निकाला गया। अगर स्थानीय प्रशासन आवश्यक कार्रवाई नहीं करेंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह कानूनन अपराध है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अगर दोषी पाए जाएंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
अमन समीर
एसडीओ, सिवान सदर​

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024