Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मीडिया हाउस कोषाध्यक्ष लिखी हुई कार को एएसपी ने किया जब्त

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र फखरुदीनपुर बाजार के समीप शनिवार को तरवारा से बड़हरिया की तरफ जा रही एक कार को कागजात के अभाव में जब्त कर स्थानीय थाना को सूचित कर दिया। कार पर मीडिया हाउस कोषाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था और कार के ऊपर हूटर लगा हुआ था। मामले में जी. बी. नगर तरवारा थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एएसपी कांतेश मिश्रा ने गाड़ी को जब्त कर उसका चालान काटने का निर्देश दिया था। गाड़ी में सवार मस्तान कौशर अली शाह पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बता दें कि शाहगंज गांव निवासी मस्तान कौशर अली शाह कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ बड़हरिया जा रहा था इसी बीच इसी सड़क से एएसपी गुजर रहे थे। उन्होंने सामने से आ रही एक कार पर हूटर लगा हुआ देखा इसके बाद गार्ड से गाड़ी को रोकने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही गार्ड ने गाड़ी को रोकर कागजात की मांग की। कागजात नहीं होने पर एएसपी ने गाड़ी को जब्त कर स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और गाड़ी को जब्त कर थाने लाया। खबर प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024