परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गुठनी थाना पुलिस ने गुरुवार को देर शाम थाना क्षेत्र के सेलौर चौराहा स्थित एक मोबाईल एसेसरीज की दुकान से 20 बोतल 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि गुठनी पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभुनाथ मद्देशिया का पुत्र राजेश कुमार मद्देशिया अपने सेलौर चौराहा स्थित मोबाईल एसेसरीज की दुकान में प्रत्येक दिन की भाँति ग्राहकों की डिलिंग कर रहा था कि पूर्व प्लानिंग के तहत पुलिस के स्थानीय गुप्त सूत्र शराब खरीदने आए और पुलिस को सूचित कर दी। पहले से जाल बिछाकर बैठे पुलिस के जवानों ने उसे 20 बोतल शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार व्यक्ति के दुकान में शराब बेचे जाने की सूचना विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से मिली थी। जिसके आधार पर उक्त कार्रवाई की गई और पुलिस को सफलता मिल गई। इन्हें विहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत उपयुक्त कार्रवाई कर जेल भेज देने की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…