परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के महबूब छपरा गांव निवासी पूर्व उपप्रमुख सह बीडीसी सदस्य फहीम आलम और तीन अन्य अज्ञात लोगों पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मो. नसरुद्दीन ने बड़हरिया थाने में प्राथमिकी कांड सं.207/18 दर्ज कराई है। पीड़ित व्यक्ति गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली गांव निवासी मो. साकिर के पुत्र हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में की जाएगी। नसरुद्दीन ने अपने बयान में कहा है कि महबूब छपरा निवासी सह पूर्व प्रमुख फहीम आलम और तीन अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही। इस घटना के बाद से मेरा पूरा परिवार मेरे प्रति दहशत में है। इस संबंध में पूर्व उप प्रमुख फहीम आलम से पूछे जाने पर उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…