परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने महाराजगंज एसडीओ के समक्ष शुक्रवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री दुबे ने कहा कि यह चुनाव देश की दशा और दिशा को बदलने वाला है।लोगों में राज्य और केंद्र सरकार के प्रति काफी आक्रोश है।15 साल नीतीश कुमार को शासन करते हुए हो गया लेकिन आज तक एक भी कल कारखाने नहीं लगा।
इसके जिम्मेदार कौन है ? बिहार की जनता इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मूड बना लिया है।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सूबे के मुखिया श्री नितीश कुमार के शासन का अंत हो जाएगा।उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए श्री दुबे ने कहा कि अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो मैं यह वादा करता हूँ कि मैं महाराजगंज को एक मॉडल विधानसभा बना करके दिखाऊंगा।इस मौके पर मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक मानिकचंद राय एवं राजद के वरीय नेता रविंदर राय वाहिद अंसारी, वीरेंद्र मिश्रा एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…