गुठनी

सिवान के गुठनी में हथियार की खरीद फरोख्त को जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, जांच शुरू

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव के समीप गुरुवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार की खरीद फरोख्त को जा रहे तीन बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके पा से पुलिस ने पिस्टल, देसी कट्टा, मैगजीन व कारतूस बरामद किया है। मामले में थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हथियार की खरीद फरोख्त करने के लिए दो-तीन युवक तेनुआ मोड़ के समीप गुरुवार की शाम एकत्रित हो रहे हैं। इसके बाद छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया। गांव में जैसे ही पुलिस ने प्रवेश किया सभी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान पकड़े गए तीन युवकों में से एक युवक के पास से देसी कट्टा व 315 बोर की गोली तथा दूसरे के पास से पिस्टल व दो मैगजीन बरामद किया गया। पकड़े गए तीनों युवक गुठनी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार युवकों में हरपुर गांव निवासी प्रिस यादव, तेनुआ गांव निवासी सुमित कुमार शुक्ला तथा सूरज शर्मा शामिल। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जांच चल रही है कि इन्हें हथियार कहां से मुहैया कराया गया है। बहुत जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026