सिवान में पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर को मिली जान से मारने की धमकी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी विक्रम कुंवर को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर रविवार को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी शिकायत उन्होंने नगर थाना में की है। आवेदन मिलने के बाद नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन में विक्रम कुंवर ने बताया है कि रविवार को वे शहर के नए अतिथि गृह में थे। तभी दोपहर दो बजकर 21 मिनट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर 9334383038 से उनके मोबाइल नंबर 9934039970 पर फोन किया गया।

काल रिसिव करते ही वह भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही उसने कहा कि अपने आप को बहुत बड़ा नेता बनते हो, भ्रष्टाचार की बात करते हो, भ्रष्टाचार की बात न्यूज़ में बोलते हो, तुम्हें जान से मार देंगे या मरवा देंगे। कहा कि सुधर जाओ वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इस दौरान उन्होंने उक्त व्यक्ति से कहा कि धमकी से वे डरने वाले नहीं हैं। हमेशा से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, और आगे भी उठाते रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026