सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बढ़ाए गश्त : एसडीपीओ फिरोज आलम

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फिरोज आलम ने रविवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। एसडीपीओ ने क्राइम मीटिंग में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्राइम मीटिंग के दौरान अपराध नियंत्रण, अनुसंधान नियंत्रण, पुराने कांड को निष्पादन करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि चेहल्लुम व महावीरी अखाड़ा जुलूस को देखते हुए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में पचरुखी थानाध्यक्ष रामबालक यादव, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, असांव थानाध्यक्ष विपिन कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026