पूर्व सांसद मामला: राजीव रोशन हत्याकांड मामले में कांस्टेबल ने दी गवाही

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े चार मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सेशन न्यायाधीश एके झा की अदालत में राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े पूरक मामले अखलाक एवं चंदन के मामले में गवाही हुई। अदालत में विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने अभियोजन पक्ष की ओर से कांस्टेबल आफताब आलम को गवाही के लिए प्रस्तुत किया। आफताब आलम ने अपनी गवाही में मृतक राजेश रोशन की अस्पताल पहुंचाए जाने के संबंध में अपनी गवाही दर्ज कराई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने मामले में जिरह किया। एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में संक्षिप्त सुनवाई हुई। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडेय की अदालत में तीन मामलों की सुनवाई की गई।

जेल के अंदर रुपयों की बरामदगी से जुड़े मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा बहस समाप्त किए जाने के पश्चात शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने मामले में बहस आरंभ कर दिया। बहस पूरी नहीं की जा सकी एवं शेष बहस लिए अदालत ने दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। इसी अदालत में जेल के अंदर औचक निरीक्षण के दौरान कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान की बरामदगी से जुड़े मामले में तत्कालीन अपर समाहर्ता बालेश्वर प्रसाद की गवाही के लिए हाजिरी दी गई थी, किंतु इस मामले में कुल 13 नामजद अभियुक्त हैं जिनमें दो अभियुक्तों की मृत्यु विचारण के दौरान हो गई है। शेष सभी अभियुक्त अनुपस्थित थे। इसलिए उनकी उपस्थिति हेतु अदालत ने आवश्यक आदेश पारित करते हुए गवाही के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। अदालत ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह के अलावा सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024