Categories: मैरवा

मोबाइल पर बात करने से स्वजनों ने रोका, ट्रेन के आगे कूद किशोरी ने की आत्महत्या

परवेज अख्तर /सिवान :मोबाइल पर बात करने पर रोकने से नाराज एक किशोरी ने गुरुवार की रात इंटरसिटी डाउन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के स्वजन शव जलाने की तैयारी में थे, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। शव छोड़ सभी भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताते हैं कि शहर के एक मोहल्ले की लड़की मोबाइल से कही बात कर रही थी। यह देख उसे स्वजनों ने उसे मना किया। स्वजनों के टोका टिप्पणी किशोरी को नागवार लगी। डांट-डपट से आहत होकर किशोरी घर से निकल पड़ी और मैरवा रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित रैक प्वाइंट के निकट पहुंची। उधर स्वजन उसे आसपास ढूंढते रहे। इसी दौरान डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। किशोरी ने उसके आगे कूदकर जान गंवा दी। रैक प्वाइंट पर किसी मजदूर ने मृतका के शव को देखा और पहचान कर उसके घर सूचित किया। आनन-फानन में घरवाले रैक प्वाइंट पहुंच गए, लेकिन जीआरपी नहीं पहुंची। स्वजन शव उठाकर अपने घर ले गए। रात में ही किशोरी के शव का दाह संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी तो किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पास के एक खेत में वे शव को जलाने ही वाले थे कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जबकि उसके स्वजन भाग निकले। घर में ताला लगा है। किशोरी इंटर विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं है। प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026