परवेज़ अख्तर/सिवान:- केंद्र के बीजेपी सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को लोकसभा मे औऱ राज्य सभा मे पास कराये जाने पर सीवान से बीजेपी के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह्र, पार्टी के सांसदों व जिन सांसदों ने इस बिल के पक्ष में अपना समर्थन दिया है उनको बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इस संसोधन बिल से देश मे वर्षों से उपेक्षित पड़े वे लोग जिन्हें आजतक अपनी नागरिकता नहीं मिल सकी. उनको भारतीय होने का मौका मिलेगा. पूर्व सांसद ने कहा कि विपक्ष इस बिल को लेकर देश में भ्रम व अशांति फैलाने चाहता है. जिसे देश की जनता विपक्ष की इस चाल को सफल नहीं होने देगी. यादव ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार सबका साथ और सबका विकास की दिशा में कार्य करती है. इस बिल से किसी भी धर्म और समुदाय के लोगों को नुकसान नहीं होगा. यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दोनों सदनों में दिए गए व्यक्तव्य में स्पष्ट कर दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…