परवेज़ अख्तर/सिवान:- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के दो सेशन मामलों की सुनवाई शनिवार को की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में दो सेशन मामलों की सुनवाई हुई। समाहरणालय परिसर में माले नेता एवं कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले एवं दरोगा प्रसाद राय महाविद्यालय परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट से जुड़े मामले में सुनवाई की गई। दोनों मामले गवाही के लिए चल रहे हैं। अदालत ने निश्चित तिथि पर मामलों में गवाह प्रस्तुत करने का आदेश पारित कर दिया। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…