परवेज़ अख्तर/सीवान:- सीवान-छपरा रेलखण्ड के दारौंदा-चैनवा के बीच लीला साह के पोखरा के समीप शुक्रवार की रात लखनऊ- पाटलिपुत्र ट्रेन संख्या 2529 के चपेट में जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना गाड़ी के चालक ने दारौदा रेलवे स्टेशन को दी। जिस पर दारौंदा पुलिस को सूचना दी गई। मृत व्यक्ति एमएच नगर थाने के टरवा परसा निवासी रामजनम पंडित है,जिसकी उम्र 55 वर्ष के करीब बताई जा रही है। परिजनों ने दारौंदा पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध मे दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…