Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के खिलाफ बहस समाप्त, अदालत ने निर्धारित की तिथि

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े  एक मामले में अभियोजन पक्ष की बहस समाप्त हो गई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडेय की अदालत में डीएवी कॉलेज परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट के जुड़े मामले में अभियोजन पक्ष ने अपनी बहस समाप्त कर दी। अदालत ने इस मामले में बचाव पक्ष के बहस के लिए तिथि निर्धारित कर दी है।

हिरण की बरामदगी को लेकर भी हुई संक्षिप्त सुनवाई

इसी अदालत में हिरण की बरामदगी तथा जेल के अंदर से रुपयों की बरामदगी के मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई। उधर विशेष सेशन न्यायाधीश एके झा की अदालत में राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। इस मामले के शेष गवाहों पर अदालत ने गवाही हेतु समन जारी करने का निर्देश दिया गया है। इसी मामले से जुड़े अखलाक एवं चंदन के मामले में एसआइ सत्येंद्र यादव की गवाही हुई है। सत्येंद्र यादव ने अपनी गवाही में प्राथमिकी का समर्थन किया है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने उक्त गवाह से जिरह की, जो समाप्त हो गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।

करीब 18 साल पहले का है मामला

बताते चलें कि 18 साल पहले सिवान के डीएवी कॉलेज परिसर में परीक्षा के दौरान जांच के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों से शहाबुद्दीन की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। पुलिस के अनुसार वहां मौजूद पदाधिकारियों के साथ मारपीट तक की नौबत आ गई थी। पुलिस ने मामले को लेकर शहाबुद्दीन सहित उसके कुछ अन्य साथियों को अभियुक्त बनाते हुए नगर थाने में एफआइआर दर्ज की थी। इसी घटना के बाद दारोगा राय कॉलेज में भी जांच के क्रम में मजिस्ट्रेट के साथ विवाद हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026