जिला

बिहार के सहरसा में सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार को दिनदहाड़े मारी गोली

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने यामाहा शोरूम के मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोलीबारी की घटना में शोरूम मालिक सहित एक कर्मी भी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए गंगजला चौक स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। शोरूम मालिक राजकुमार सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा जख्मी बैजनाथपुर निवासी अमीर हसन के कमर समीप गोली लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजकुमार सिंह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं।

राजकुमार सिंह का सहरसा और मधेपुरा में शोरूम है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वे अपने कर्मी सह मैकेनिक हसन के साथ बाइक से मधेपुरा स्थित शोरूम खोलने जा रहा थे। इसी दौरान बैजनाथपुर से आगे कुछ किलोमीटर आगे बढ़ने पर सबैला व तिरी के पास पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। ओवरटेक करने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने सामने से उनके ऊपर कई राउंड गोलीबारी की, जिसमें से एक गोली राजकुमार सिंह और दूसरी गोली आमिर हसन को लगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल को लेकर कभी सहरसा जिला और कभी मधेपुरा जिला में उलझी रही। बाद में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने निजी क्लिनिक पहुंचे। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद हडकंप मच गया। पीड़ित शोरूम मालिक के भाई अनुज कुमार सिंह उर्फ चुन्नु ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024