परवेज अख्तर/सिवान :
कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व सांसद डॉ मो. शहाबुद्दीन की तबीयत फिर अचानक बिगड़ गई है। दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में कई नामी-गिरामी चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। यहां बताते चलें के पूर्व सांसद डॉ मो.शहाबुद्दीन को कोरोना संक्रमित होने का पता तब लगा की जब 20 अप्रैल को उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।
बाद में तिहाड़ जेल के आला अफसरों की हिदायत पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। यहां बताते चलें कि डीडीयू अस्पताल में बिहार के कई नामी-गिरामी प्रशासनिक पदाधिकारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जिनका इलाज डीडीयू अस्पताल में ही चल रहा है।
उधर सिवान के पूर्व सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन की हालत फिर से नाजुक होने के कारण सिवान जिले के सभी मस्जिदों में माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के खतिबो इमाम ने अल्लाह तबारक व ताला से दुआ की। हालांकि सरकार द्वारा फरमान गाइडलाइन के अनुसार जिले के सभी मस्जिदों में अच्छी खासी नमाजियों की तादाद नहीं देखी गई। मस्जिद के खतिबो इमाम के पीछे जुमा की नमाज अदा कर रहे लोगों ने खतिबो इमाम के दुआ के पीछे …आमीन आमीन….की सदा लगाई और रब्बुल आलमीन से यह दुआ की गई की जल्द से जल्द इस मुल्क में आई वबा से निजात अता फरमा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…