Categories: पटना

कोरोना कहर: बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

पटना: बिहार सरकार में सबसे बड़े अधिकारी मुख्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है। निधन की वजह मल्‍टी ऑर्गन फेल्‍योर बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मुख्‍य सचिव का इलाज पिछले करीब 15 दिनों से पटना के पारस अस्‍पताल में चल रहा था। उनके निधन पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। यह खबर मुख्‍यमंत्री को तब मिली, जब वे कोरोना संक्रमण के कारण उपजे हालात से निबटने के लिए बिहार मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे थे।

इसी साल फरवरी में संभाला था कार्यभार

मुख्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसी साल 27 फरवरी को अपने नए पद की जिम्‍मेदारी संभाली थी। इससे पहले वे विकास आयुक्‍त के पद पर थे। वरीयता के लिहाज से शीर्ष पर होने के कारण दीपक कुमार के बाद उन्‍हें मुख्‍य सचिव पद की जिम्‍मेदारी दी गई थी। बिहार के ही पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। इसी साल 31 अगस्‍त को उन्‍हें अपने पद से सेवानिवृत्‍त होना था।

राज्‍य सरकार में कई शीर्ष पदों पर कर चुके थे काम

जब उन्‍हें मुख्‍य सचिव पद की जिम्‍मेदारी सौंपी गई, तब वे विकास आयुक्‍त के साथ ही बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्‍थान के निदेशक के भी प्रभार में थे। उन्‍होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय से पढ़ाई की थी। विकास आयुक्‍त बनने से पहले वे जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव रहे। वे बिहार में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अलावा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के तौर पर भी काम किया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024