परवेज अख्तर/सिवान: राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के दो मामलों की सुनवाई गुरुवार को जेल में बनी विशेष अदालत में की गई. विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में डीएवी कॉलेज मोड़ पर पुलिस पदाधिकारी अश्वनी कुमार के साथ मारपीट से जुड़े मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नवेंदु शेखर दीपक में बहस किया.अधिवक्ता दीपक ने सह अभियुक्त ठाकुर मनोज कुमार की ओर से बहस आरंभ किया जो समय अभाव के कारण पूरा नहीं किया जा सका.
अदालत ने शेष बहस के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया. इसी अदालत में गलत शपथ पत्र दायर करने से जुड़े मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई. अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…