परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व थाने क्षेत्र के पवाड़ी टोला के समीप गुरुवार की संध्या छह बजे बाइक के आमने-सामने टक्कर में तीन घायल हो गए. जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों व स्थानीय प्रशासन की मदद से निजी क्लिनिक लाया. घायलों में मीरगंज के मुकेश कुमार व रामपीरन चौधरी पचलखी व एक इसी थाना क्षेत्र के मलाहीडीह का एक युवक बताया जा रहा है.
जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान मुकेश व रामपीरन की स्थिति चिंताजनक देखते हुए सीवान रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामपीरन चौधरी व मुकेश कुमार एक ही बाइक से सिसवन के तरफ लड़की देखने गए थे. वापस लौटने के दौरान उक्त स्थल पर मलाहीडीह के युवक से टक्कर हो गई. जिससे तीनों घायल हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…