छपरा

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह पिता दीनानाथ सिंह के लिए न्याय मांगने आया हूं तरैया में: युवराज सुधीर सिंह

छपरा: तरैया विधानसभा क्षेत्र के सतजोरा पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि तरैया की लड़ाई में वे भले वे उम्मीदवार है उनकी असली ताकत मतदाता हैं उनकी हार जीत तरैया की हार जीत है उन्होंने यहां के लोगों के आदेश से निर्दलीय ताल ठोक रहे है पिता दीनानाथ सिंह बड़े पिता प्रभुनाथ सिंह जेल में है उसका भी दर्द दिल में है 13 वर्षों से तरैया के लोगों की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कभी कोई जात पात नहीं किया कभी कोई ऊंच-नीच नहीं किया जो कोई भी जरूरतमंद था उसकी हर संभव सहायता की। तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राय सुधीर सिंह का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की ताकत के आगे सभी ताकत फेल है। तरैया की महान जनता ने इस बार बदलाव का मूड बनाया है वे उनके प्रतिनिधि है प्रत्याशी वे हैं पर चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ रही है।

युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि वे निर्दलीय प्रत्याशी हैं वह तरैया के लोगों के दुख दर्द के विगत 15 वर्षों से भागी रहे हैं उनके बड़े पिताजी प्रभुनाथ बाबू और उनके पिता दीनानाथ सिंह का भी तरैया के लोगों से काफी घनिष्ठ संबंध रहा है तरैया के मान अभिमान की लड़ाई उनका परिवार बरसों से लड़ते आया है इसी कारण से तरैया के लोगों से उनका भावनात्मक लगाव है और वह लोगों की सेवा के लिए तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं अपने साथ चल रहे युवकों के हुजूम के बारे में उन्होंने कहा यह लोगों का प्यार है स्नेह है वे लोगों के बीच के नेता हैं और लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि चुनाव जीतकर जाने के बाद तरैया के विकास से कमीशन खोरी को खत्म करेंगे आम आदमी को मिलने वाली सुविधाएं उसके घर तक जाएगी कोई भी सरकारी योजना फाइलों में कैद नहीं होगी दलाली कमीशन खोरी बंद होगी क्षेत्र में जो समस्याएं हैं उसका निदान होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026