छपरा: जिले के छपरा- गड़खा मुख्य मार्ग पर गड़खा थानांतर्गत मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में सारण के प्रमंडलीय कमिश्नर रॉबर्ट एल चोंग्थू गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद यथा शीध्र उन्हें छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल आयुक्त श्री चोंग्थू को पटना के पारस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.
इस मामले में छपरा सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि कमिश्नर रॉबर्ट एल चोंग्थू को घायलावस्था में लाया गया था. बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में निकले हुए थे. इसी बीच गड़खा मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…