Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

परवेज अख्तर/सिवान :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडे के अध्यक्षता में मनायी गयी. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया. इस अवसर पर दरौंदा के विधायक कणॆजीत सिंह व्यास सिंह ने कहां अटल जी का योगदान हम सब नहीं भुला सकते हैं. पूर्व विधान पार्षद एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा अटल जी हम सबके लिए प्रातः स्मरणीय है. भारतीय जनता पार्टी सहकारिता मंच के प्रदेश संयोजक प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी के कार्यों की व्याख्या की जाए तो हमें कई दिन लग जाएंगे.

अध्यक्ष संजय पांडे अटल जी के राष्ट्रीय राजमार्ग योजना का बखान करते हुए कहा कि आज देश राष्ट्रीय राजमार्ग को देखकर यह समझ सकता है अटल जी कितने दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे. जिला के प्रवक्ता देवेंद्र गुप्ता ने कहा स्वर्गीय अटल जी पार्टी के स्थापना कार्यक्रम में ही काव्य पाठ के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कहा था अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा. जब गठबंधन की सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में भी संबोधित करते हुए कहा था कि जब हम बहुमत में होंगे तब धारा 370 एवं राम मंदिर के समस्या को भी सुलझाने का पहल करेंगे.

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता सह अधिवक्ता प्रमील कुमार गोप, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, शर्मा नंदराम, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार बंटी, अविनाश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रोफ़ेसर कुमार सत्यम सिंह, आईटी सेल के संयोजक सौरव शेखर, मीडिया प्रभारी कुंदन सिंह सैनिक प्रकोष्ठ के आईटी संयोजक रामबाबू गुप्ता, सरल यादव, विद्या भूषण तिवारी अरुण कुमार तिवारी इत्यादि कार्यकर्ता ने अपनी श्रद्धांजलि निवेदित किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026