परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कोडारी काला पंचायत के चिंतामनपुर गांव में दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद मृतिका के पिता महराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा मठिया गांव निवासी शेषनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी की हत्या दहेज के लिए कर दिया है. उन्होंने दमाद आशीष गिरि उर्फ भृगुनाथ गिरि सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतिका आरती देवी का विवाह चिन्तामनपुर गांव निवासी आशीष गिरि उर्फ भृगुनाथ गिरी से अप्रैल 2016 में हुयी थी. शादी के बाद से ससुराल वाले बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. पिता का आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर गुरुवार की संध्या में मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. पिता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…