Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

परवेज अख्तर/सीवान :- जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पाण्डेय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान विधुशेखर पाण्डेय ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने और उनके नेतृत्व पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली। कृष्ण बिहारी दीक्षित, गोपाल प्रसाद, महम्मद इरफान, आलोक द्विवेदी, जय प्रकाश दूबे, हाफिज जुबैर, रामाकांत सिंह व सत्येंद्र कुशवाहा ने भी उन्हें याद करते हुए अपनी बात रखी। शहर के रेडक्रॉस सोसाइटी में भी भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस व छात्र संगठन के अनेक सदस्यों ने रक्तदान किया। युवा जिला अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, एनएसयू के अरविन्द चौधरी, इम्मतेयाज अहमद, जैद अबरार ने संयुक्त रूप से कहा कि देश को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जैसे मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता थी लेकिन दुर्भाग्यवश आज नहीं है। दरौंदा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। मौके पर विजय शंकर दुबे, जब्बार हुसैन, मो. हक, बच्चा तिवारी, सरोज भारती, जंगबहादुर राम, विक्रम यादव थे। नौतन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष, महासचिव, अल्प संख्यक प्रखंड अध्यक्ष आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा पंचायत के सेमरी गांव में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जावेद अली के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती से मनाई गई। मौके पर उपाध्यक्ष शैफ अफसर, अब्दुल सलाम, एजाज अहमद, सरफराज आलम, मासूम रजा, नदीम खान, गोल्डन अंसारी, तबरेज अहमद, मनु सिंह रामबली प्रसाद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026