Siwan News

चलंत लोक अदालत में ढ़ाई हजार मामलों का निपटारा

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के अनुमण्डल कार्यालय में मंगलवार को चलंत लोक अदालत लगाया गया। लोक अदालत में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से न्यायिक सदस्यों की टीम आई थी। न्यायिक सदस्यों की टीम ने पूर्व सीजेएम मो. अब्दुल रहीम अंसारी के नेतृत्व में 2573 मामलों या वादों का निपटारा किया। प्रधान लिपिक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि चलंत लोक अदालत में महाराजगंज, दरौंदा, बसंतपुर, भगवानपुर, लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी व सिसवन प्रखंड के टेलीफोन, विद्युत विपत्र, दाखिल खारिज, 107 व सर्टिफिकेट केस से संबंधित वादों व मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि सातों प्रखंडों को मिलाकर 107 के 221 मामले, दाखिल खारिज से संबंधित 2306 मामले, सर्टिफिकेट केस के 34, टेलीफोन के 8 व विद्युत विपत्र से संबंधित 4 मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि टेलीफोन बिल के चालीस हजार सात सौ रुपये पर समझौते के बाद 27 हजार पांच सौ रुपये की त्वरित वसूली की गई। वही बिजली विपत्र के 58 हजार 113 रुपये पर समझौते के बाद 48 हजार 113 रुपये की तत्काल वसूली हुई। मौके गैर न्यायायिक सदस्य संजय कुमार मिश्रा सहयोगी के रूप में मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026