Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गमन मामले में पूर्व प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा प्रखंड के बड़गांव पंचायत क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करजनिया के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक परशुराम पाठक को पुलिस ने सरकारी राशि के गबन मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वित्तीय अनियमितता बरतने और भवन निर्माण समेत विभिन्न मदों की राशि के गमन का मामला गत एक वर्ष पूर्व मैरवा थाना में दर्ज तत्कालीन प्रखंड़ शिक्षा पदाधिकारी ने सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश पर दर्ज कराई थी। परशुराम पाठक का स्थानांतरण 2017 मे गुठनी प्रखंड के एक विद्यालय में हो गया था। गमन मामले को लेकर उन्हें मैरवा से विरमित नहीं किया जा रहा था। बाद में कुछ महीने पहले उन्हें विरमित कर दिया गया। वह अपने नए विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया की गिरफ्तार किए गए परशुराम पाठक के विरुद्ध मैरवा थाना में कांड संख्या 66/ 17 दर्ज है। वही परशुराम पाठक का कहना है कि उन्होंने  विभाग द्वारा दावा किए गए राशि को जमा कर नो ड्यूज प्राप्त कर लिया है। परशुराम पाठक की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही  प्रखंड के शिक्षकों में खलबली मच गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह रफीक अंसारी समेत कई शिक्षकों ने थानाध्यक्ष से मिले और शिक्षक को छोड़ने का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनके विरुद्ध थाना में मामला दर्ज है जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026