परवेज अख्तर/ सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े कुल सात मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में पांच मामलों की सुनवाई की गई। जेल के अंदर मोबाइल आदि की बरामदगी से जुड़े मामले में बचाव पक्ष द्वारा बहस किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में पहले ही बहस की जा चुकी है। शनिवार को बचाव की ओर से मो. शहाबुद्दीन के अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने मामले में बहस किया। समय अभाव के चलते बहस पूरी नहीं की जा सकी। अन्य चार मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई। उधर विशेष सत्र न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में दो मामले की सुनवाई की गई। समाहरणालय परिसर में माले नेता एवं कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई, जबकि एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में भी आंशिक सुनवाई हुई।अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…