Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भीषण अगलगी में एक की मौत, तीन घर जलकर राख

परवेज अख्तर/ सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सांवना गांव के धनटोली में पंचदेव महतो के घर में रात्रि करीब एक बजे आग लगने से करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। जबकि इस अगलगी में पंचदेव महतो की झुलस जाने से मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनके घर के आसपास के अन्य तीन घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया और तीनों पड़ोसियों के घरों में रखे कपड़े, गहना, बर्तन समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर परशुराम महतो, रामसूरत महतो उर्फ लक्षण महतो एवं शिवनाथ महतो का घर जल गया। लगने की सूचना पर आसपास से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पंपसेट चला आग पर काबू पाया। इधर घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह मुखिया, सीओ विकास कुमार सिंह आदि ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ विकास कुमार सिंह ने राजस्व कर्मचारी विजय सिंह को स्थानीय डीलर से 50-50 किलो गेहूं और चावल तथा अनुदान राशि 24 घंटे के अंदर मुहैया कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने पंचदेव महतो के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पंचदेव महतो के शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से दलित बस्ती के परिवारों को रेड क्रॉस और गृह निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। मौके पर विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, भाजपा नेता देवेशकांत सिंह, प्रमुख पति अशोक सिंह, मुखिया मोहन सिंह, मुखिया पति करनैन अहमद, बीडीओ मुकेश कुमार,थानाध्यक्ष उदय कुमार, एएसआई राजकुमार कश्यप, राकेश कुमार, संतोष सिंह, वरुण सिंह आदि ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026